राज्यपाल राम नाईक ने किया इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के काव्य संकलन 'भारत का श्रृंगार' का विमोचन


लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक ने राजभवन में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक कुलदीप सिंह के काव्य संग्रह 'भारत का श्रृंगार' का शुक्रवार को विमोचन किया। निरीक्षक कुलदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश गान भी लिखा है। जिसको 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर गाया जाता है। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज राजभवन में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के निरीक्षक श्री कुलदीप सिंह की कविता संकलन 'भारत का श्रृंगार' का विमोचन किया। संकलन में 76 कविताओं को शामिल किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल की पत्नी कुंदा नाईक, पुत्री विशाखा कुलकर्णी सहित कुलदीप सिंह के पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे। राज्यपाल राम नाईक इससे पहले कुलदीप सिंह के लिखे भजन संग्रह की सीडी 'बूटी ले आये हनुमान' का भी राजभवन में विमोचन कर चुके हैं। राज्यपाल राम नाईक ने इस अवसर पर निरीक्षक कुलदीप सिंह को बधाई देते हुए कहा कि कविता लिखना मन के भाव को शब्दों के रूप देने जैसा कार्य है। पुलिस कर्मी यदि अपने कर्तव्य के साथ-साथ संवेदनशील होता है, तो वह दूसरों के दु:ख-दर्द को ज्यादा समझ सकता है। उन्होंने कहा कि काव्य संकलन का शीर्षक 'भारत का श्रृंगार' स्वत: कवितायें पढऩे के लिये प्रेरित करता है। कुलदीप सिंह ने 'उत्तर प्रदेश गान' भी लिखा है। जिसको बॉलीवुड के विख्यात गायक सोनू निगम ने अपना स्वर दिया है। यह गान 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस पर गाया जाता है। इसका संगीत विपिन पटवा का है। उत्तर प्रदेश गान के बोल 'भारत की शान उत्तर प्रदेश है'। यह गीत उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने लोकार्पित भी किया था। कुलदीप सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वैंकैया नायडू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी कविता लिखी है। उनको इन सभी महानुभावों से प्रशंसा मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण पर उनकी कविता को काफी सराहा था। कुलदीप सिंह 1996 बैच के पुलिस अधिकारी हैं।