पुलिस मुठभेड़ में 50 हज़ार का इनामी जितेन्द्र गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर- दिनांक 11.07.2019 की सायं थाना साईट 5 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पुरस्कार घोषित अपराधी जितेन्द्र को उसके मकान ग्राम रामपुर फतेहपुर थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 02 कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना दादरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 824/2018 धारा 302/201/34 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र मेरठ के स्तर से 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। इस सम्बन्ध में थाना साईट 5 पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।