मरीज की मौत पर परिजनों ने की हाथापाई, दो गिरफ्तार, डॉक्टरों ने काम करने से किया इंकार

लखनऊ- केजीएमयू के लॉरी कार्डियोलॉजी में शनिवार तड़के एक महिला मरीज ताहिरा बानो (50) की मौत हो जाने पर मृतका के परिजनों व रेजिडेंट डॉक्टर के बीच हाथापाई हो गई। जिससे नाराज होकर डॉक्टर काम छोड़कर चले गए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतका के दो परिजनों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। मारपीट पर कर्मचारियों ने हड़ताल की धमकी दी है। वहीं, केजीएमयू प्रशासन ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। लॉरी में रेजिडेंट ने काम करने से मना कर दिया है। जिसके कारण इमरजेंसी व्यवस्था ट्रॉमा में शिफ्ट हो गई है।