शनिवार बदायूं में अमित शाह विजय संकल्प रैली में करेंगे शंखनाद 
 

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह कल उत्तर प्रदेश में बदायूं व शाहजहांपुर में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। अमित भाई शाह 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में चुनावी शंखनाद करते हुए दोपहर 12 बजे इस्लामियां इण्टर कालेज मैदान, बदायूं में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे वहीं दोपहर 03 बजे रामलीला मैदान, कांठ, शाहजहांपुर में जनता के बीच विजय का संकल्प लेकर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।