रोड शो में डिंपल का भी जनता ने ज़बरदस्त स्वागत किया 
लखनऊ दिनांक: 24 अप्रैल, 2019।  समाजवादी पार्टी की लोकसभा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज लोकसभा क्षेत्र कन्नौज के रसूलाबाद से मंगलपुर तक रोड-शो किया। प्रारम्भ में वे समाजवादी रथ पर सवार थीं किन्तु बाद में जनसैलाब और लोगों के स्नेह को देखते हुए एक एसयूवी गाड़ी में सवार हो गई। उन्होंने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन तथा अभिनंदन किया। लोग बड़ी संख्या में पहुंचे समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता ने भी डिम्पल यादव का अभिनंदन किया। बच्चे और नौजवान तो पेड़ पर चढ़कर डिम्पल का अभिवादन कर रहे थे। महिलाएं एवं बुजुर्ग घरों की छतों और बाल्कनी से श्रीमती यादव पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। 

      रसूलाबाद से चला श्रीमती डिम्पल यादव के रोड-शो का काफिला मंगलपुर तक पहुंचने में काफी देर हुई क्योंकि जनता के उल्लास-उत्साह के आगे उनकी सवारी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। लोगों का कहना था कि इस बार डिम्पल जी पहले से भी ज्यादा वोटो के अंतर से जीतेंगी। डिम्पल यादव के रोड-शो में आज परम्परागत समाजवादी समर्थकों के अलावा सभी वर्गों के लोग बड़ी संख्या में षिरकत करते दिखाई दिये इस अभूतपूर्व रोड-शो की हर तरफ चर्चा हो रही है। महिलाओं ने तो रोड-शो में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कन्नौज की जनता की आवाज है कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते समाजवादी सरकार में उन्हें पेंशन, पोशक आहार तो मिला ही उनकी बच्चियों को कन्याधन योजना का लाभ मिला था। कन्नौज क्षेत्र की सांसद के कार्यकाल में जनपद में कई योजनाएं लागू की गई थी। इत्र नगरी को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर लाने के प्रयास हुए थे। भाजपा सरकार ने आते ही इन सभी योजनाओं को बर्बाद कर दिया।