प्रधानमंत्री मोदी 5 अप्रैल को अमरोहा व सहारनपुर में विजय संकल्प जनसभाओं को करेंगे संबोधित






 

लखनउ। यू पी भाजपा के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 5 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में दो चुनावी रैलियों को सम्बोधित करेंगे। नरेन्द्र मोदी कल प्रातः 11ः30 बजे अमरोहा लोकसभा की रैली को जनकपुरी एन.एच.-24, गजरौला में सम्बोधित करेगें, जबकि दोपहर 1ः30 बजे सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की रैली को शिवांगी सिटी ननौता चैराहा, सहारनपुर में सम्बोधित करेंगे।