मोदी जी के नेतृत्व में सभी वर्गों के हो रहे काम, किसी भी योजना में कोई भेदभाव नही 





 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी के अमरोहा और बुलन्दशहर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर और भोला सिंह के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की। चुनावी जनसभा के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि यदि मोदी जी प्रधानमंत्री हैं तो हिंदुस्तान को पूरी दुनिया में सबसे आगे खड़े होना है, बाकी के देश हिंदुस्तान के पीछे खड़े होंगे।

घोषणा पत्र पर बोलते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार आंतकवादियों के साथ खड़ी हैं, तो वहीं हमारी सरकार आंतकवादियों को खदेड़ने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का हाथ दुश्मनों के साथ आज भी है। कांग्रेस कह रही है कि हम कश्मीर से सेना हटाएंगे वह कभी भी 370 नहीं हटने देंगे। भाजपा अपने वादे पर अटल है। केंद्र की सत्ता में आते ही कश्मीर से धारा 370 हटाई जाएगी। बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से भगाया जाएगा।