महिलाओं में भी कांग्रेस के प्रति उत्सुकता बढ़ी 
 

अयोध्या 02 अप्रैल 2019। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष ममता चैधरी, आरती बाजपेयी, शालिनी सिंह, अन्जुम खान के समक्ष प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनपद लखनऊ निवासी ज्योति शुक्ला, सीमा दुबे, रेखा अग्रवाल, स्मिता, रेनू, पिंकी, उर्मिला मिश्रा, राजकुमारी सिंह आदि तमाम महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।   

इसी क्रम में जनसेवक पार्टी के प्रदेश महासचिव रामू यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष बाराबंकी योगेन्द्र सिंह, त्रिभुवन नाथ शुक्ला, अशोक सिंह, रामफेर रावत, सुरेश गौतम, दशरथ, रतिपाल, छोटलाल यादव आदि सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके साथ ही जनपद लखीमपुरखीरी के इन्द्रेश दीक्षित ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।