लगभग 60 लाख की कोकीन सहित 4 गिरफ्तार 
 

मथुरा। थाना कोतवाली व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर गोवर्धन चैराहा पर चेकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों राकेश, विष्णु कुमार, भारत सिंह, पदम सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 720 ग्राम कोकीन कीमत लगभग 60 लाख रू0 व 01 मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।