कौशांबी की जनता को माफियाओं से डरने की जरुरत नहीं - डा0 महेन्द्र नाथ पांडेय
 

कौशांबी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय मंगलवार को कौशांबी से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर का नामांकन कराने पहुंचे। नामांकन के दौरान उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में अब योगी सरकार है। अब यहां की जनता को बाबागंज और कुंडा विधानसभा के माफियाओं से डरने की जरूरत नहीं है। इस सरकार में माफियाओं की बिल्कुल ही खैर नहीं है। आप लोग अपना वोट भाजपा को देकर मजबूत बनाइए, हम माफियाओं को खदेड़ने का काम करेंगे। मोदी सरकार के कामों पर उन्होंने कौशांबी की जनता से पांच सवाल पूछे। जिसमें जनता से उन्हें पूरे 100 नंबर दिए।