कश्मीर से कन्याकुमारी तक विपक्ष का महाठगबंधन - रहाटकर






 


लखनऊ 01 अप्रैल 2019, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा लखनऊ महानगर का लोकसभा विजय संकल्प सम्मेलन आज जे.एस. लाॅन कैम्पबेल रोड पर सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर थी। 

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यअतिथि विजया रहाटकर ने कहा कि प्रदेश व केन्द्र सरकार ने महिलाओं के हित में ऐसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिनसे महिलाएं विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने प्रयागराज में कुम्भ का आयोजन कर भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उन्हांेने कहा कि विपक्षियों को मोदी का विरोध करने की बीमारी लग गई है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक महागठबंधन नहीं महाठगबंधन हुआ है। विपक्षी चुनाव हार जाते है तो ईवीएम पर सवाल उठाते है, काले धन पर रोक लगाओं तो रिजर्व बैंक पर सवाल उठाते है। उन्होंने बहनों का आहवान करते हुए कहा कि हम सबको बहुत सजग रहने की जरूरत है। बहनेें एकजुट होकर कमर कस कर तैयार हो जाये, हमे विपक्षियों को मुॅहतोड जबाव देते हुए मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। हमें देश का विकास करने वाली मजबूत व स्थिर मोदी सरकार चाहिए। 

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सीमा द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह, प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश महामंत्री भाजपा पंकज सिंह, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, विधायक सुरेश श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अर्चना मिश्रा, रश्मि रावल, प्रदेश उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, नम्रता पाठक, सुनीता बंसल, कल्पना तिवारी, दिव्या पाण्डेय, मीना पाण्डेय, सुचित्रा आरती, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा खर्कवाल, नगर महामंत्री मधुवाला त्रिपाठी, नीलम सिंह, व प्रदेश व नगर के सभी प्रदेश पदाधिकारी, बहिने पार्षद, बूथ अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष बहने व कार्यकर्ता से सैकडों संख्या में उपस्थित थी।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष जया शुक्ला ने की। तथा संचालन नीलम सिंह ने किया।