गोरखपुर के पूर्व विधायक माधो पासवान कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल हुए 
 

 

लखनऊ। सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए चैरीचैरा, गोरखपुर के पूर्व विधायक श्री माधो पासवान कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। 

    अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि माधो पासवान के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।