भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 अप्रैल को करेंगे नामांकन
 

लखनऊ 22 अप्रैल 2019। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक ''चौकीदार चोर है'' शब्दो के प्रयोग के लिए उच्चतम न्यायालय में मांगी गई क्षमा पर कहा कि राहुल गांधी तथा कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार जिस तरह देश के प्रधानमंत्री के प्रति अपमानजनक तथा झूठे शब्दों का प्रयोग किया गया। उससे देश की जनता बहुत आहत है उन्हें देश की जनता से इसके लिए सार्वजनिक मांफी मांगनी चाहिए।

इसके साथ ही चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय 24 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ भाजपा नेता कलराज मिश्र, केशव प्रसाद मौर्य, पंकज सिंह, दारा सिंह चौहान, अनुपमा जायसवाल, अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल तथा भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता 24 अप्रैल को प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन कार्यक्रम में चंदौली पहुंचेंगे।