भाजपा की चुनावी जनसभाएं एवं अन्य कार्यक्रम

 

 लखनऊ 24 अप्रैल 2019। प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कलराज मिश्र 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे श्रीमत परमहंस देवनगर विद्यालय का मैदान, अरसहनी, भेंटुआ, अमेठी में भाजपा प्रत्याशी स्मृति जुबिन ईरानी के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।  

      केन्द्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला 25 अप्रैल को गाजीपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा के नामांकन सभा एवं रोड में रहेंगे।

         मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य 25 अप्रैल को कन्नौज व फर्रूखाबाद लोकसभाओं की चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करंेगे। श्री मौर्य दोपहर 12ः30 सरायदौलत गांव (सरायप्रयाग) छिबरामऊ, कन्नौज में भाजपा प्रत्याशी श्री सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मौर्य दोपहर 2ः30 बजे गौतमबुद्ध इण्टर कालेज, अलीगंज, एटा में भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

           मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 25 अप्रैल को राबट्र्सगंज लोकसभा से अपना दल प्रत्याशी पकौड़ी लाल कोल की नामांकन सभा एवं रोड में उपस्थित रहेंगे।


           भाजपा अध्यक्ष अमित भाई शाह 25 अप्रैल को गाजीपुर, औरैया व उन्नाव में विजय का शंखनाद करेंगे।  शाह सुबह 10 बजे लंका मैदान गाजीपुर में विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे तथा इसके बाद दोपहर 12 बजे शुक्लागंज टैम्पों स्टैण्ड के पास, रामलीला मैदान, उन्नाव में चुनावी विगुल फूंकेगंे। दोपहर 1ः30 बजे मण्डी समिति औरैया में लोकसभा इटावा की विजय संकल्प रैली को सम्बोधित करेंगे।