भाजपा के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है- आर के चौधरी
 

 लखनऊ। लखनऊ। आज मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आर0के0 चैधरी पूर्व मंत्री द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया। रोड शोक कार्यक्रम स्कूटर इण्डिया चैराहे से होकर चिल्लावां कांग्रेस पार्टी कार्यालय, बीमा अस्पताल के सामने से  पराग डेरी चैराहा, रिक्शा कालोनी होते हुए निलमथा पर समापन हुआ। रोड शो का रास्ते पर स्थान-स्थान पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

 उन्होने कहा कि भाजपा के झूठे वादे से जनता ऊब चुकी है। जितने भी वादे भाजपा ने किये वह कोई भी वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। किसान परेशान है, युवा बेरोजगारी से तंग है, व्यापारी वर्ग जीएसटी से त्रस्त है।