अयोध्या। हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह की का शव गांव के बाहर हलूूूूलुहान हालत में मिला। अज्ञात बदमाशों ने देर रात धारदार हथियार से उसकी हत्या की। थाना मवई के बघेड़ी तालगांव संपर्क मार्ग पर शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इससे आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने दो सरकारी बसों आग के हवाले कर दिया। थाना क्षेत्र के ही बघेड़ी गांव का रहने वालेे हिस्ट्रीशीटर विरजन सिंह का शव गुरुवार को गांव के बाहर मिलने की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने घंटो हाईवे पर जाम लगा दिया। इस पर पीएसी ने लोगों को हटाकर जाम खुलवाया। इससेे आक्रोशित परिजनों ने हाईवे से गुजर रहींं कई बसों में आग भी लगा दी। इस दौरान हाईवे पर दस किलोमीटर लगा लंबा जाम लग गया। बसोंं में आग लगने की जानकारी पाकर एसडीएम ज्योति सिंह मौके पर पहुंंची। मृतक के भाई की तहरीर पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अयोध्या : हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद हाई-वे पर आगजनी, चार नामजद