अखिलेश के समर्थन मे लोकदल के कुशवाहा ने नामांकन वापस लिया साथ ही कई कांग्रेसी नेताओं ने सपा ज्वाइन किया 
लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उपस्थिति में पूर्व उपसभापति राज्यसभा कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी वाराणसी नगर निगम श्रीमती शालिनी यादव, अरूण यादव, प्रो0 राज यादव, कांग्रेस पार्टी छोड़कर आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनके अतिरिक्त कुशीनगर से पीस पार्टी के पूर्व विधायक कासिम अली, मनीष श्रीवास्तव, प्रमोद कुशवाहा संजीत कुशवाहा भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। 

      इसके अतिरिक्त आजमगढ़ के लोकसभा प्रत्याशी लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. कुशवाहा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के समर्थन में अपना नामांकन वापस लेते हुए उनके समर्थन का भरोसा दिलाया। अखिलेश यादव ने कहा कि इन लोगों के आने से वाराणसी और आसपास के जिलों में समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। श्रीमती शालिनी यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुई है।