50 हजार का इनामी फरार अपराधी गिरफ्तार 
 

बस्ती। थाना हरैया पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर बेलाड़े शुक्ल मोड़ एनएच-28 पर घेराबंदी कर पुरस्कार घोषित अपराधी हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया। 

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। अभियुक्त को मु0अ0सं0 187/80 व एचटी सं0 231/81 धारा 302/34 भादवि में 15.07.1983 में सेशन न्यायालय बस्ती से सजा हुई थी। मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में 04.07.2018 में सजा होने के बाद अभियुक्त लगतार फरार चल रहा था। मा0न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध 83 जा0फौ0 का आदेश जारी किया गया था। पुलिस महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।