38 पासपोर्ट, 06 फर्जी इम्प्लायमेन्ट वीजा बनाने वाले 2 शातिर गिरफ्तार 
चन्दौली। दिनांक 21.04.2019 की सायं थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर पड़ाव चैराहे के पास से 02 शातिर अभियुक्त रामचन्द्र साहनी, धनन्जय यादव को गिरफ्तार किया गया। 

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 38 पासपोर्ट विभिन्न व्यक्तियों के, 06 फर्जी इम्प्लायमेन्ट वीजा व फर्जी टिकट आदि बरामद हुए। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है, जो प्रति व्यक्ति डेढ़ लाख से 02 लाख रूपये लेकर लोगों को नौकरी के सिलसिले में विदेश भेजते हैं, कभी-कभी वीजा नही मिल पाता है तो फर्जी वीजा व फर्जी टिकट देकर लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनके साथ घोखाधड़ी करते हैं। इस सम्बन्ध मंे थाना मुगलसराय पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।