24 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब  तस्कर गिरफ्तार
 

वाराणसी। थाना लंका पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सीरगोवर्धनुपुर गेट के पास चेकिंग के दौरान 02 शराब तस्कर 1.अनिल यादव, 2.धीरेन्द्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 24336 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 24 लाख रू0 बरामद हुई।

    इस सम्बन्ध में थाना लंका में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।