21 अवैध शस्त्र सहित फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
वाराणसी। दिनांक 22.04.2019 को थाना कैण्ट व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वरूणा नदी के किनारे जंगल से घेराबंदी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 शातिर अभियुक्त 1.सुनील कुमार राजभर, 2.आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे/निशादेही से 21 अवैध शस्त्र (बने/अधवने) व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए। 

    इस सम्बन्ध में थाना कैण्ट पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।