15 हजार रू0 का फरार इनामी गिरफ्तार
गोण्डा। दिनांक 11.04.2019 को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर टामसन गेट के बगल से घेराबंदी कर 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी मोहित सिंह को गिरफ्तार किया गया।

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 474/2018 धारा 147/148/149/ 323/504/506/307 भादवि पंजीकृत है, जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी पर जनपद स्तर से 15 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। 

    गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया।