शाहजहांपुर ब्यूरो (उदयवीर सिंह)
थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में शराब के नशे में धुत दबंगों ने पुजारियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की बता रही है। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के ग्राम रौसर कोठी निवासी रामकुमार व मिथलेश ठाकुरद्वारा मंदिर में विगत कई वर्षों से पूजा पाठ का कार्य करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग शराब के नशे में मंदिर में आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर जमकर पिटाई लगा दी। शोर शराबा होने पर तमाम लोग जब एकत्रित हो गए। तब आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है। वहीं एस ओ जयशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर वह जांच हो गए थे। जांच के दौरान पता चला की घटना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में हुई है। उनके बीच पहले भी विवाद हो चुका है। पीड़ित पक्ष मनगढ़ंत कहानी गढ़ रहा है।