सेवानिवृत अधिकारियो ने कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण किया  
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए श्री विजय सिंह पूर्व आईपीएस जनपद बुलन्दशहर ने अन्य के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वाले रेलवे के सेवानिवृत्त अधिकारी सुनील कुमार जनपद मऊ, शिव प्रकाश पाण्डेय सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी चित्रकूट, फूलराज बिन्द जनपद वाराणसी के तमाम समर्थकों साथ थे।

उल्लेखनीय है कि विजय सिंह पूर्व आईपीएस के पिता स्व0 धर्म सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे एवं कांग्रेस से विधायक रहे व उ0प्र0 विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिषेक राज ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों का पार्टी में स्वागत करते हुए प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि जिस प्रकार भारी संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था और विश्वास व्यक्त करते हुए शामिल हो रहे हैं यह इस बात का प्रमाण है कि देश के विकास और एकता, अखण्डता के लिए कांग्रेस की विचारधारा और नीतियां ही देश के लिए उपयुक्त हैं। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस पार्टी अपनी इन्हीं जनहित की नीतियों को लेकर जनता के बीच में जायेगी और केन्द्र में पूर्ण बहुमत के लिए जनता का आर्शीवाद प्राप्त करेगी।