सर्व समाज कल्याण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सपा में विलय किया : राजेंद्र चौधरी 
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए सर्व समाज कल्याण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया है।

    प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष सर्व समाज कल्याण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवीर सिंह ने विलय की घोषणा के साथ समाजवादी पार्टी में काम करने का निर्णय किया है। नरेश उत्तम पटेल ने आशा व्यक्त की है कि नए साथियों के आने से लोकसभा चुनावों में गठबंधन को भारी जीत मिलेगी। इस अवसर पर अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. भी मौजूद रहे।