सपा नर-नारी की समानता के पक्षधर रही हैं : राजेंद्र चौधरी 
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदैव महिलाओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है और हमेशा से ही समाजवादी पार्टी नर-नारी की समानता के पक्षधर रही हैं। इधर समाजवादी पार्टी की संज्ञान में आया है कि सम्भल के समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ने कुछ ऐसा कहा है कि जिससे कुछ गलत फहमी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सख्त निर्देश दिया है कि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा कोई भी कार्यकर्ता महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की अशोभनीय टिप्पणी नहीं करेंगे। समाजवादी पार्टी हमेशा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार एवं शिष्टाचार के लिए प्रतिबद्ध है।