पुलिस कार्यवाही में 04 अभियुक्त गिरफ्तार
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

गौतमबुद्धनगर। दिनांक 27.03.2019 की सांय थाना सेक्टर-20 पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर सेक्टर-14ए गोलचक्कर नाले के पास चेकिंग के दौरान एक आल्टो कार को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में 02 बदमाश अरूण उर्फ विशाल, रफीक अहमद घायल हो गये, जिन्हें 02 अन्य बदमाशों धर्मेन्द्र उर्फ कौशल, मनोज उर्फ लालू सहित गिरफ्तार किया गया। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 

    गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 07 जीवित, 02 खोखा कारतूस, लूट के 15 हजार 500 सौ रू0 नगद, 01 एटीएम कार्ड व 01 मैट्रो कार्ड, 1 चार पहिया वाहन बरामद हुए। 

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनमें अभियुक्त रफीक अहमद उर्फ विरूद्ध जनपद के विभिन्न इस सम्बन्ध में थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।