पूर्वांचल के भाजपा नेताओं ने महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया
 वेब वार्ता/अजय कुमार वर्मा

 लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के प्रति आस्था जताते हुए आज वाराणसी और चंदौली के भाजपा नेताओं ने सपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए सपा बसपा राष्ट्रीय लोक दल के महागठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया। 

रोहित सिंह एवं जोगेन्द्र राजभर वाराणसी जनपद के तथा जितेन्द्र सिंह चंदौली जिला के तमाम कार्यकर्ताओं के सपा जॉइन करने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी ऐसी आशा सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है। 

     प्रदीप भूज (भोजवाल) राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय स्वतंत्र पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश के स्वजातीय भुर्जी-भोजवाल समाज की ओर से लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में समर्थन देने की घोषणा की है। 

      इस अवसर पर अरविंद कुमार सिंह एम.एल. सी., वाराणसी जिलाध्यक्ष डाॅ0 पियूष यादव तथा राजकुमार जायसवाल महानगर अध्यक्ष भी उपस्थित थे।