अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे अभियुक्तों की पुलिस ने गिरफ्तार किया 
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

सम्भल। अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित कर रहे 02 अभियुक्तों की पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।  

 ज्ञात हो की दिनांक 27.03.2019 को सांय थाना गुन्नौर पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम धनीपुर के जंगल में घेराबंदी कर संभल निवासी उदयराम और पवन शर्मा को गिरफ्तार किया। इनके पास से  

09 तमन्चे 315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 06 तमन्चें 12 बोर, 01 खोखा कारतूस, 11 अधबने तमन्चे 12 बोर, 26 तमंचें (बने/अधबने) एवं अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण व पुर्जे आदि बरामद हुए। 

    उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनमें अभियुक्त पवन के विरूद्ध जनपद के थाना गुन्नौर पर चोरी, हत्या व आम्र्स एक्ट के 05 अभियोग व  अभियुक्त उदयराम के विरूद्ध थाना गुन्नौर पर आम्र्स एक्ट आदि के अभियोग पंजीकृत हैं। इस सम्बन्ध में थाना गुन्नौर पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा गया।