34.50 लाख के गांजा के साथ 3 ग्रिफ्तार 
वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा 

वाराणसी। दिनांक 28.03.2019 को थाना लोहता व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर अकेलवा चैराहा लोहता पर चेकिंग के दौरान 03 चार पहिया वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालकों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आवश्यक बल प्रयोग कर 03 अभियुक्त राहुल सिंह, अंकित श्रीवास्तव, संतोष सिंह गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 34 लाख 50 हजार रू0 कीमत का 02.30 किलो गांजा, 03 चार पहिया वाहन व 05 मोबाइल फोन आदि बरामद हुए। 

    पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्तों ने उक्त बरामद गांजा जनपद चंदौली बेचने हेतु ले जाना बताया। इस सम्बन्ध मंे थाना लोहता पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारांे को जेल भेजा गया।