गांधी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल मुख्यमंत्री ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
 

      

लखनऊ(वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्हांेने गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना।

इस मौके पर सांसद अशोक बाजपेई, लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।